जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक अन्य कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मानसिंह डाइट के प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल शोध समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव तथा डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा संपादित पत्रिकाओं का विमोचन किया गया। भाषा उत्सव कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि विगत वर्ष भाषा उत्सव में जनपद चंपावत ने पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था जिसको लेकर डायट की कार्य योजना में एक शोध का प्रस्ताव रखा गया था इस शोध कार्य में डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव तथा डॉ अनिल मिश्रा के द्वारा जिले के प्रतिनिधि शिक्षालयों से डाटा इकट्ठा कर गहन शोध एवं परीक्षण किया गया डॉक्टर मिश्रा द्वारा विज्ञान विषय में आने वाली समस्याओं पर अध्ययन किया गया था। विमोचन अवसर पर जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट तथा संस्थान के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक श्रीमान सिंह प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने संस्थान के प्रशिक्षको को इस कार्य के लिए बधाई ज्ञापित किया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement