श्रीरीठासाहिब में आयोजित श्रीगुरुनानक जयंती के कार्यक्रमों में भाग लेंगे उत्तराखंड के राज्यपाल।

Spread the love

श्रीरीठासाहिब में आयोजित श्रीगुरुनानक जयंती के कार्यक्रमों में भाग लेंगे उत्तराखंड के राज्यपाल ।

राज्यपाल यहां एक घंटे तक रुकेंगे यह उनका निजी दौरा है। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूर्ण।

चंपावत। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह बुधवार 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर यहां गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में महा भोग में शामिल होने के साथ वे दरबार साहिब में मत्था टेक कर उत्तराखंड के लोगों की सुख शांति समृद्धि के लिए मन्नते मांगेंगे। राज्यपाल आज यहां उस चमत्कार को भी देखेंगे जो गुरु नानक देव जी महाराज द्वारा अपनी चौथी उदासी के दौरान यहां इसी स्थान में अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर कड़वे रीठे में मिठास भर दी थी। तब से यह स्थान दुनिया के लोगों के लिए दिव्य व पवित्र हो गया है। उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के बाद श्री सिंह का यह रीठासाहिब का पहला दौरा है। राज्यपाल के स्वागत के लिए यहां नानकमत्ता व दिल्ली से सिख संगत के लोग पहुंच रहे हैं। दीवान हाल में मुख्य ग्रंथी हीरा सिंह, सुरेश कोहली द्वारा श्रीगुरुग्रंथ साहिब के पाठ की लड़ी शुरू की गई है। मुख्य सेवादार गौरी सिंह के नेतृत्व में यहां दीवान हाल को सजाया गया है। यहां पिछले कई दिनों से तीर्थ यात्रियों की भारी आवाज ही हो रही है।

गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के अनुसार गुरु नानक जयंती को लेकर यहां 24 घंटे लंगर चल रहा है तथा विभिन्न प्रकार की मिठाईयां बन रही है। गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नानकमत्ता से यहां कार सेवक आए हुए हैं। राज्यपाल यहां हेलीकॉप्टर से नव निर्मित पार्क में उतरेंगे जहां आज हेली की लैंडिंग का सफल ट्रायल रहा। इसी स्थान से राज्यपाल लधिया नदी पार करते हुए गुरुद्वारा में प्रवेश करेंगे। गुरुद्वारा को फूलों से भी सजाया गया है। पिछले कई दिनों से यहां स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया गया है। उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य आज पूरे दिन व्यवस्थाओं में जुटे रहे। श्री आर्य ने बताया कि राज्यपाल यहां सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगे तथा यहां उनका एक घंटे का कार्यक्रम है जो पूरी तरह निजी है ।

Jaya punetha editor in chief ।