राज्य सरकार ने आपदा की चपेट में आए लोगों के लिए राहत व पुनर्वास मद में की महत्वपूर्ण घोषणाएं।

राज्य सरकार ने आपदा की चपेट में आए लोगों के लिए राहत व पुनर्वास मद में की महत्वपूर्ण घोषणाएं।

अब आपदा में जीवन खोने वाले लोगों एवं पूर्ण ध्वस्त आशियाने पर मिलेगा 5-5 लाख रुपए।

चंपावत। राज्य सरकार द्वारा आपदा की चपेट में आए लोगों एवं ध्वस्त हुए आशियानों से प्रभावित लोगों के प्रति संदेनशीलता दिखाते हुए अब उन्हें 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। यह नई व्यवस्था इस वर्ष 5 अगस्त के बाद से लागू की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अनुसार जनपद में आपदा से पीड़ित लोगों को शीघ्र उक्तानुसार राहत सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को दी जाने वाली 5लाख रुपए की धनराशि में 4 लाख एसडीआरएफ से तथा एक लाख सीएम राहत कोष से दिया जाएगा। इसी प्रकार शासन द्वारा पुनर्वास करने में भी धनराशि बढ़ाई गई है। अब अन्यत्र विस्थापित किए जाने वाले व्यक्ति को भी भवन निर्माण हेतु 4लाख, बंजर भूमि की आबाद करने के लिए 15हजार, गौशाला निर्माण हेतु 15हजार, विस्थापन भत्ता 10हजार, अपने व्यवसाय को पुनः शुरू करने के लिए 25हजार की धनराशि दी जाएगी।

इधर जिलाधिकारी द्वारा आज राजकीय प्रजनन उद्यान, मुड़ियानी का निरीक्षण किया। डीएचओ हरीश कोहली ने जिलाधिकारी को नर्सरी की गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने इस नर्सरी को हार्टी टूरिज्म के लिए उपयुक्त स्थान बताया कहा यहां ऐसे हट बनाए जाए,जिससे पर्यटक यहां विश्राम भी कर सके। जिलाधिकारी ने सब्जी उत्पादन,बागवानी व फूलों की खेती से युवाओं को जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं का इस नर्सरी में भ्रमण भी कराया जाए। जिससे वे प्रेरित होकर स्वयं को रोजगार से जोड़ सके ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement