पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर संचालित करने की कयावद हुई शुरू ।

पूर्णागिरि मेले को वर्ष भर संचालित करने की कयावद हुई शुरू ।

मुख्यमंत्री ने आधा दर्जन अत्याधुनिक बायो शौचाल वैन को रवाना किया पूर्णागिरी की ओर ।

चंपावत। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ मां पूर्णागिरि दरबार में लगने वाले मेले को वर्षभर संचालित करने की कयावदे शुरू हो गई है। हालांकि आज तक यहां तीन माह तक मेला संचालित किया जाता था लेकिन मेले में लगातार तीर्थ यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यहां अवस्थापना विकास का कार्य शुरू हो गया है। इस वर्ष स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन के अवसर पर इस मेले को वर्ष भर संचालित करने की घोषणा की थी। अब स्वयं मुख्यमंत्री अपनी भावनाओं को जमीनी रूप देने के कार्य में जुट गए हैं। आज उन्होंने रैकीट एंड प्लान इंडिया के सीएसआर मद से आधा दर्जन अत्यधिक बायों शौचालय वैन को पूर्णागिरी की ओर रवाना किया। इससे तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ मेले में स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार मेले को वर्ष भर संचालित करने के लिए अब यहां स्थाई रूप से अवस्थापना के कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए एक रोड मैप तैयार किया जा रहा है। जिसमें सभी लोगों से संवाद करने के साथ वैष्णो देवी, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ जी की तीर्थ यात्रा में दी जाने वाली सुविधाओं व व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया जाएगा। जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement