टनकपुर में “फ़र्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम” के जरिए सड़क हादसों में प्राथमिक उपचार के लिए जागरूकता*।

चम्पावत 09 अक्टूबर 2025

*टनकपुर में “फ़र्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम” के जरिए सड़क हादसों में प्राथमिक उपचार के लिए जागरूकता*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय, टनकपुर में आज 9 अक्टूबर 2025 को “फ़र्स्ट रिस्पॉन्डर प्रोग्राम” का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन एआरटीओ, टनकपुर द्वारा 108 टीम के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में गोल्डन ऑवर के दौरान प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने हेतु आमजन को जागरूक और प्रशिक्षित करना था।

इस अवसर पर एसडीआरएफ एवं 108 एम्बुलेंस टीम ने प्रतिभागियों को जीवन रक्षक तकनीकों जैसे – सीपीआर (CPR), रक्तस्राव रोकने की विधियाँ, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने की प्रक्रिया और आपदा की स्थिति में त्वरित कदम उठाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। इनमें प्रमुख रूप से टैक्सी चालक, बाइक-टैक्सी चालक, रेस्टोरेंट कर्मचारी, ग्राम प्रधान, महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याएँ, डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राएँ शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों में “बायस्टैंडर नहीं, बल्कि रिस्पॉन्डर” बनकर पीड़ितों की सहायता करेंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आमजन को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।

इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) सुरेन्द्र कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया, डायल 108 टीम लीडर यशपाल सिंह, एसडीआरएफ टीम लीडर लाल सिंह बिष्ट, टीटीओ प्रमोद चौधरी, टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट और परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement