लोहाघाट जीआईसी मैदान में प्राथमिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगित हुई शुरू।*

*लोहाघाट जीआईसी मैदान में प्राथमिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगित हुई शुरू।*

*जिले भर के 200 प्रतियोगी ले रहे हैं हिस्सा-दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय ने किया खेल प्रतियोगिताओं का आगाज।*

लोहाघाट। जीआईसी मैदान में प्रारंभिक शिक्षा की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगी शुरू हो गयी हैं, जिसमें जिले भर के 200 से अधिक प्रतियोगी छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभाओ का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने प्रतियोगिता का आगाज करते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण बच्चों की छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक सशक्त मंच है। विशिष्ट अतिथि के रूप में चैयरमैन गोविंद वर्मा समाजसेवी सचिन जोशी ललित कुंवर सीईओ एम एस बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीईओ मान सिंह ने की।जिला खेल समन्वयक नरेंद्र अधिकारी ने जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

वरिष्ठ शिक्षक जीवन मेहता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक घनश्याम भट्ट उप शिक्षा अधिकारी संजय भट्ट कमल भट्ट जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा रमेश देव जगदीश अधिकारी सहित अनेक शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपदभर से चयनित 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। आज के दिन दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, खो-खो सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।इससे पूर्व दीपांशु विश्वकर्मा ने शपथ ग्रहण कराया और मयंक विश्वकर्मा ने मशाल लेकर रैली को हरी झंडी दिखाई।जूनियर स्कूल रायकोट कुंवर और फोर्ति के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का स्वागत किया।

आज की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में दिव्यशी चांदनी कोमल मनराल

बालक वर्ग में लक्ष जोशी नमन ओली अयान प्राथमिक बालिका वर्ग में बबिता वैश्ववी अंकिता 400 मीटर दीपांशु लक्ष जोशी मयंक लमगड़िया 600 मीटर दिया कोहली हिमानी शर्मा आरती आर्य क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement