जनता मिलन में प्राप्त शिकायत का त्वरित समाधान, मोहनपुर आमबाग में नाले की सफाई शुरू।

चम्पावत, 28 जून 2026

*जनता मिलन में प्राप्त शिकायत का त्वरित समाधान, मोहनपुर आमबाग में नाले की सफाई शुरू*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने ग्राम मोहनपुर आमबाग से प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम मोहनपुर आमबाग निवासी श्रीमती पुष्पा भट्ट द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आमबाग रोड पर खुले नाले का गंदा पानी जलभराव के कारण उनके घर एवं भूमि में प्रवेश कर रहा है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मामले की तत्काल कार्यवाही करते हुये तहसीलदार पिंकी आर्य ने बताया कि सिंचाई विभाग की टीम द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में संबंधित नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।

कार्रवाई के उपरांत शिकायतकर्ता ने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनता मिलन कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement