मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 20 जुलाई 2025
*जलापूर्ति बहाली हेतु लुवाकोट विद्यालय में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर*
*विकासखण्ड बाराकोट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट में शीघ्र सुचारू होगी पेयजल व्यवस्था*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार विकासखण्ड बाराकोट की ग्राम पंचायत रैघाड़ी अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लुवाकोट में उत्पन्न पेयजल समस्या के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता जल संस्थान चंपावत के श्री बिलाल यूनुस ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आई दैवीय आपदा के कारण विद्यालय को पेयजल उपलब्ध कराने वाली 15 मिमी व्यास की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे विद्यालय को नियमित जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल संस्थान द्वारा योजना के मुख्य भंडारण टैंक से विद्यालय तक नई 15 मिमी व्यास की पृथक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया गया है, जो 22 जुलाई मंगलवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय में नियमित एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।
Jaya punetha editor in chief ।



