मानेश्वर समाचार।
चंपावत 20 जुलाई 2025
*मुख्यमंत्री पशुधन मिशन एवं KCC योजना के तहत ग्राम पाली में 37 पशुओं का उपचार व चारा बीज वितरण*
राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी, चंपावत द्वारा ग्राम पाली, ब्लॉक चंपावत में पशु चिकित्सा, SLM एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पशुधन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जानकारी प्रदान करना था।
शिविर के दौरान पशुपालकों को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, केसीसी योजना, तथा सस्टेनेबल लाइवलीहुड मैनेजमेंट (SLM) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, पशुपालन में आने वाली दैनिक समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कुल 37 पशुओं का उपचार किया गया एवं ग्रामवासियों को चारा बीज वितरित किए गए, जिससे पशुपालकों को चारे की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री राहुल दरियाल, तथा वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पाण्डे द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।




