फ्री उत्तराखंड को लेकर स्कूली बच्चों की आयोजित की गई प्रतियोगिता ।

Spread the love

 मानेश्वर समाचार।

2 जुलाई 2025

फ्री उत्तराखंड को लेकर स्कूली बच्चों की आयोजित की गई प्रतियोगिता।

श्रीरीठासाहिब। लधियाघाटी क्षेत्र में नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी रखा गया है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ नशे के धंधे वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई भी की जा रही है। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के दिशा निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर रीठा साहिब में बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। “नशा एक अभिशाप” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कुमारी अंजली ने पहला,आदित्य ने दूसरा, दीपांशु ने तीसरा तथा दीपांशु परवल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना था कि जिस तेजी के साथ नशा घरों में पैठ जमाने लगा है, उसे देखते हुए परिवार के हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है।

Jaya punetha editor in chief ।