त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री आज भी रही जारी ।

 मानेश्वर समाचार।

2 जुलाई 2025

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री आज भी रही जारी।

 

चंपावत :त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। पाटी ब्लॉक में विभिन्न पदों हेतु 169, लोहाघाट में 172, बाराकोट में 130 नामांकन पत्र बिके। जबकि चंपावत ब्लॉक में ग्राम प्रधान के पद हेतु 27 वार्ड सदस्यों के लिए 2 तथा क्षेत्र पंचायत के लिए आधा दर्जन लोगों द्वारा अपने नामांकन कराए गए। मंगलवार को चारों ब्लॉको में विभिन्न पदों हेतु 314 लोगों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए। आज जिला पंचायत के 15 वार्डों के लिए 30 लोगों द्वारा पर्चे खरीदे गए जबकि 29 लोगों द्वारा मंगलवार को खरीदे गए थे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement