*जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

चंपावत

 

*जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र के लिए की गई बहुआयामी घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।

 

इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मा. मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया।

 

टनकपुर क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से घोषित इन बहुआयामी योजनाओं में नगर पालिका हेतु कम्युनिटी सेंटर तथा पत्रकार बंधुओं की सुविधा के लिए आधुनिक मीटिंग हॉल, गेस्ट हाउस एवं विशेष कार्यस्थल (स्पेस) निर्माण की कुल ₹14 करोड़ की लागत की दो प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि घोषणा के उपरांत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रथम चरण में ₹1 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, जिसके बाद टेंडरिंग प्रक्रिया समेत सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को इन विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, जबकि उपजिलाधिकारी टनकपुर को दैनिक आधार पर कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि वे समस्त निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व ही उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

 

यह बहुआयामी परियोजना न केवल स्थानीय आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं को भी बेहतर कार्य वातावरण एवं सुविधाएं प्रदान करेगी।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्य, कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत, ईओ टनकपुर श्री ऋषभ उनियाल, जेई विजेंद्र पोखरिया, जेई तनुजा शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief .

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement