12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 17 जून को चम्पावत में आयोजित होगी ‘रन फॉर योग’ मैराथन, अधिक से अधिक सहभागिता की अपील।

चंपावत 15 जून 2026

*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 17 जून को चम्पावत में आयोजित होगी ‘रन फॉर योग’ मैराथन, अधिक से अधिक सहभागिता की अपील*

आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जनपद मुख्यालय पर ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत आगामी 17 जून 2026 को जनपद में एक वृहद मैराथन (शॉर्ट रन) आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह दौड़ प्रातः 06:30 बजे पुलिस लाइन चम्पावत से प्रारंभ होकर गोरलचौड़ मैदान तक संपन्न होगी। स्वास्थ्य, चेतना और योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनपद स्तर के अनेक गणमान्य नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य रूप से प्रतिभाग किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन की पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने अवगत कराया है कि ‘रन फॉर योग’ मैराथन का मुख्य ध्येय जन-सामान्य को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने समस्त जनपद वासियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से विनम्र अनुरोध करते हुए अपील की है कि वे 17 जून को आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्यपरक कार्यक्रम में प्रातः नियत समय पर उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाएं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement