जनपद चंपावत में आगामी मानसून और पर्यटन सीजन को देखते हुए सड़कों के सुधारीकरण का कार्य तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर चल रहा है सफाई अभियान।

चम्पावत 14 जून 2026

*जनपद चंपावत में आगामी मानसून और पर्यटन सीजन को देखते हुए सड़कों के सुधारीकरण का कार्य तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर युद्ध स्तर पर चल रहा है सफाई अभियान*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की ‘आदर्श चंपावत’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के लिए जनपद में हर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के सख्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य सड़क मार्गों और आंतरिक मार्गों को सुरक्षित व सुगम बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

प्रशासन का उद्देश्य आगामी मानसून और पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना तथा स्थानीय जनता व पर्यटकों के लिए यातायात को पूरी तरह सुचारू रखना है।

इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत सड़क निर्माण एजेंसियों और प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (PD PWD) चंपावत द्वारा निरंतर सड़कों की सफाई, नाली निर्माण, नालियों व कलवर्ट की सफाई तथा सड़कों के किनारों से झाड़ी कटान का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा विभिन्न संवेदनशील मार्गों पर मलबे को हटाने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार मशीनरी और श्रमिकों को तैनात किया गया है।

इसी अभियान के अंतर्गत वर्तमान में बांकु से सुल्ला मोटर मार्ग और धौन-दियूरी से बाजों मोटर मार्ग पर मलबे (स्लिप) को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही गल्लीगांव मोटर मार्ग, धौन-दियूरी से बजोंन मार्ग, मानेश्वर चौरा-राजपुरा मुख्य मार्ग और मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग पर नालियों की सफाई का कार्य किया गया।

इसके अतिरिक्त गल्लागांव से देवलीमाफी मोटर मार्ग पर भी मलबे को साफ करने और नालियों को खोलने का कार्य सुचारू रूप से संपादित किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव या भूस्खलन की स्थिति से निपटा जा सके। प्रांतीय खंड लोनिवि चंपावत की टीमें सभी मार्गों पर मुस्तैदी से डटी हुई हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित सफर का सुचारु कराया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement