जिले भर में सब ने अपने-अपने अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मना कर उनके दीर्घायु जीवन के लिए की कामना।

Spread the love

जिले भर में सब ने अपने-अपने अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मना कर उनके दीर्घायु जीवन के लिए की कामना।

चंपावत जिले में मुख्यमंत्री के कारण जो विकास हो रहा है, उसकी लोगों ने नहीं की थी, कभी स्वप्न में भी कल्पना – दर्जा राज्य मंत्री

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पचासवें जन्म दिवस पर जिले के हर वर्ग एवं हर उम्र के लोगों ने अपने अपने अंदाज से उन पर उनके दीर्घ जीवन, लंबे समय तक उत्तराखंड का नेतृत्व मिलने की कामना की गई। देवीधुरा के संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य हरिश्चंद्र पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने सीएम की लंबी आयु एवं उत्तराखंड में देवीय आपदाओं के प्रकोप को रोकने हेतु भगवान महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक किया गया। सुबह चम्पावत में युवक एवं युवतियों द्वारा मैराथन दौड़ कि गई। दर्ज राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे के कार्यालय में केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए सभी देवी देवताओं से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में एक बालिका ने केक काटा। सीएम के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गए। जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडीयानी में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गौरलचौड़ मैदान में आयोजित सार्वजनिक समारोह में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय समेत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लगभग 92 से अधिक किसानों को उद्यान, कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से किट वितरित किए गए। इस अवसर पर नए आधार कार्ड बनाए गए। गरीबों एवं असहायों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए गए। जिला अधिकारी ने एक दिव्यांग को साइकिल भेंट की। दर्जा राज्य मंत्री ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार जिले के लोगों को मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर धामी ऐसे व्यक्ति मिले हैं जिनके कारण आज जिले की विशिष्ट शान और पहचान बनी हुई है। जिले में ऐसे तमाम कार्य हो रहे हैं जिनकी हमने आज तक कोई कल्पना भी नहीं की थी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकार तिवारी, सतीश चन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, समेत तमाम प्रमुख लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा आज जिले का समग्र विकास हो रहा है अब किसानों की आय दोगुना करने के लिए वह सभी प्रयास किया जा रहे हैं जिससे किसान सम्मानजनक ढंग से अपना जीवन यापन कर सके। आज लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का बहुत बड़ा सहारा मिला हुआ है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस स्थान में जिलाधिकारी द्वारा लोगों की समस्याएं भी सुनी गई तथा मौके में ही उनका निराकरण किया गया। इधर लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चन्द्र पाण्डेय, निर्मल मेहरा, राजू गडकोटी, जीवन गहतोड़ी, सचिन जोशी आदि तमाम लोग मौजूद थे।

जब जिलाधिकारी ने आमा को अपने पास बैठाकर सुना उनका दर्द।

चम्पावत। गोरलचौड मैदान में अपनी समस्या लेकर आई वृद्ध आमा को उस समय सुखद आनन्द की अनुभूति हुई जब जिलाधिकारी ने उन्हें अपने पास बैठाकर न केवल उन्हें सम्मान दिया। बल्कि उनकी समस्या का भी समाधान किया। इस अवसर पर वहां उपस्थित लोग इस नजारे को देखते रह गए।

Jaya punetha editor in chief ।