मानेश्वर समाचार।
11 जून 2025
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने बिजली और सफाई की व्यवस्था की व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर चेयरमेन को सौपा दो सूत्रीय ज्ञापन।
टनकपुर ( चंपावत) । बुधवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया ने वार्ड में कूड़ा वाहन न आने और प्रयाप्त विद्युत व्यवस्था न होने संबंधित ज्ञापन पालिकाध्यक्ष को सौंपा, जिसमें दोनोंसमस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किए जाने की मांग की गई है । मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया के मुताबिक नगर के वार्ड संख्या 08 में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने से अन्धकार के कारण असामाजिक गतिविधियों का अंदेशा बना रहता है, वहीं वार्ड में कूड़ा वाहन न आने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है , उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए दोनों ही समस्याओ को समाधान किए जाने की मांग की है।




