भारी बारिश की चेतावनी , प्रशासन हाई अलर्ट पर ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 11 अगस्त 2025

*भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर*

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नई दिल्ली के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड सहित चंपावत जिले में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस चेतावनी को देखते हुए, जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD), राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर तत्काल उसे सुचारू किया जाए।तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। सभी थाने और चौकियाँ आपदा प्रबंधन उपकरणों व वायरलेस संचार के साथ तैयार रहेंगी। अधिकारियों को अपने वाहनों में बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट और अन्य आवश्यक सामग्री रखने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति कहीं फँस जाता है तो उसके लिए भोजन और चिकित्सा सहायता की तत्काल व्यवस्था की जाएगी। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी विद्यालयों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उनका मोबाइल फोन हर समय चालू रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी जा सकती है।

आपातकालीन संपर्क नंबर: 05965-230819

📞 05965-230703 (1077)

📞 9917384226

📞 7895318895

Jaya punetha editor in chief ।