मानेश्वर समाचार।
11 जून 2025
टनकपुर (चंपावत) गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब से अपने घर लौट रहे श्रद्धालु की बाइक बस्तिया के पास पत्थर से टकरा कर रपट गई ,बाइक रपटने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए , जिन्हें टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां डॉ आफताब आलम, वार्ड व्याय अर्जुन शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घायलों को उपचार किया जा रहा है। घायलों में एक पांच साल का बालक भी बताया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तिया के पास बाइक रपटने से 31 वर्षीय सत्यब्रत राना पुत्र स्व प्यारे लाल राना,31 वर्षीय आरती राना पत्नी सत्यब्रत राना और 05 वर्षीय यश राना पुत्र सत्यब्रत राना निवासी नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर घायल हो गए जिनका उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है ।
