मानसून पूर्व आपदा को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

11 जून 2025

 

*मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न*

 

*अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा ने दिए विभागीय अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश*

 

मानसून सत्र से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में निर्देशित किया गया कि आगामी मानसून सत्र में संभावित भूस्खलन, बाढ़, नदी कटाव, सड़क अवरोध तथा अन्य आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का तत्काल चिन्हीकरण किया जाए।

 

चिन्हित डेंजर जोन में चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं तथा स्थानीय नागरिकों को सतर्क किया जाए।

 

सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम 24*7 की तर्ज पर क्रियाशील रखे जाएं और उनमें पर्याप्त जनशक्ति एवं संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आपदा की वास्तविक स्थिति में त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) कराएं।

 

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी JCB ऑपरेटरों की सूची तथा उनकी वर्तमान तैनाती की स्थिति अद्यतन रखी जाए तथा विगत वर्षों के सड़क अवरोध (रोड ब्लॉकेज) के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर मशीनें पहले से तैनात की जाएं। SDRF, ITBP एवं SSB के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त राहत एवं बचाव रणनीति तैयार की जाए।

 

नदियों, बांधों तथा जलाशयों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चेतावनी जारी की जाए।

 

स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि पर्याप्त दवाएं, मेडिकल टीमें एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

नगर निकायों को निर्देशित किया गया कि वर्षा से पूर्व नालियों की सफाई, जलभराव की रोकथाम एवं कूड़ा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

*अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समय रहते की गई तैयारी और विभागीय समन्वय ही आपदा प्रबंधन को प्रभावी बना सकता है।* सभी अधिकारी क्षेत्रीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों को भौतिक रूप से सुनिश्चित करें और मानसून सत्र में किसी भी स्थिति से निपटने को पूर्णतः तैयार रहें।

 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, ईई लोनिवि एम सी पलड़िया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई, ईई पेयजल निगम वीके पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।