*जिला गंगा समिति की बैठक में स्वच्छता व नदी संरक्षण पर फोकस*।

चंपावत 22 फरवरी 2026

*जिला गंगा समिति की बैठक में स्वच्छता व नदी संरक्षण पर फोकस*

*वन भूमि हस्तांतरण मामलों की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा*

जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला गंगा समिति श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत से जुड़े अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था, ठोस कूड़ा निस्तारण, लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी तटीय क्षेत्रों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पुनर्जीवन से संबंधित विभागीय प्रयासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों के व्यापक आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं निर्मल नदी अभियान में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, पूर्ण विवरण एवं अभिलेखीय दस्तावेज निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत किए जाएँ, जिससे अनावश्यक विलंब को समाप्त कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील मामलों में उच्च स्तर पर रिपोर्ट प्रेषित किए जाने से पूर्व सभी तथ्यों की विधिवत पुष्टि सुनिश्चित की जाए। विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध निस्तारण तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, एसडीओ वन विभाग श्री सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी चम्पावत श्री मोहन पलड़िया, लोहाघाट से श्री हितेश कांडपाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं जल निगम, पीएमजीएसवाई तथा अधिशासी अधिकारी लोहाघाट श्री सौरभ नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement