*जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 23 फरवरी से।

चम्पावत 22 फरवरी 2026

*जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 23 फरवरी से

जनपद चम्पावत में आगामी जनगणना–2027 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस क्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण दिनांक 23 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से विकास भवन सभागार, चम्पावत में आयोजित होगा। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी, उपजिला अधिकारी, चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक तथा नामित जनगणना लिपिक प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री मनीष कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी नामित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित तिथियों में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना–2027 के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रियाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे जनपद में जनगणना कार्य सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement