मानेश्वर समाचार।
06 जून 2025
*जनपद चम्पावत*
*एक युद्ध नशे के विरुद्ध*
*नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के क्रम में जनपद चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी*
*थाना लोहाघाट क्षेत्र से 01 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
*श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा *पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत /टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में *मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध* सतर्क दृष्टि रखने तथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम मे दिनांक-05.06. 2025 को जनपद चम्पावत के *थाना लोहाघाट* क्षेत्रान्तर्गत थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा *सुई क्षेत्र* से *अभियुक्त कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ, निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, थाना कोतवाली गुड़गांव, हरियाणा* जो वर्तमान में *लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत बाबा के तौर पर निवासरत* था के कब्जे से *1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस* बरामद कर *गिरफ्तार* किया गया !
उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में *मु0अ0सं0- 19/25* अन्तर्गत धारा *08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट* पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार थाना लोहाघाट
2-उ0नि0 हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट
3- हे0का0 वजीर चंद
4-हे0का0 संजय जोशी
5-हे0का0 सुनील कुमार
Jaya punetha editor in chief संवादाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।



