चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी।

 

मानेश्वर समाचार।

06 जून 2025

*रिपोर्ट आदर्श थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत*

➖➖➖➖➖➖➖➖➖

*नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के क्रम में चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

 

*ढेरनाथ मंदिर बिसंग लोहाघाट में बाबा के तौर पर निवासरत गुड़गांव हरियाणा निवासी कुबेर नाथ 01 kg 110 ग्राम अवैध चरस के साथ थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया ।

 

*श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा *पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत /टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में *मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध* कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम मे दिनांक-05.06.2025 को जनपद चम्पावत के *थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान  लोहाघाट से लगभग 4 किलो मीटर दूर  सुई के पास से *  अभियुक्त कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा थाना कोतवाली गुड़गांव हरियाणा जो वर्तमान में ढेरनाथ मंदिर बिसंग में बाबा के तौर पर निवासरत था छोटी छोटी मात्रा में चरस इकठ्ठा कर हरियाणा ले जाकर बेचता था उपरोक्त के कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद कर *गिरफ्तार* किया गया !

उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में *मु0अ0सं0- 19/25* अन्तर्गत धारा *08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट*

पंजीकृत किया गया।

 

*पुलिस टीम*

1- प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार थाना लोहाघाट

2-उ0नि0 हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट

3- हे0का0 वजीर चंद

4-हे0का0 संजय जोशी

5-हे0का0 सुनील कुमार

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement