चम्पावत के घटोत्कच मंदिर में ‘हरित योग’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती शुरू।

चम्पावत, 04 जून 2026

*चम्पावत के घटोत्कच मंदिर में ‘हरित योग’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उलटी गिनती शुरू*

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन (उलटी गिनती) कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गुरुवार को जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक घटोत्कच मंदिर प्रांगण में ‘हरित योग’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga For Healthy Aging) निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष योग सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री राकेश बोहरा द्वारा भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक चले इस सत्र में योग अनुदेशिका श्रीमती कमला विनवाल ने संचालन किया।

योग अनुदेशक श्री प्रकाश नेगी एवं श्री सुशील कलौनी द्वारा उपस्थित जनसमूह को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का बेहतरीन अभ्यास कराया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को प्राकृतिक एवं हरित वातावरण में, छायादार वृक्षों के बीच योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर व्यापक जन-जागरूकता पैदा की जा सके।

मंच का संचालन डॉ० नमिता अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को भव्य बनाने में राजकीय नर्सिंग कॉलेज चम्पावत की प्राचार्या डॉ० रश्मि रावत सहित कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।

इस गरिमामयी अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चम्पावत डॉ० प्रकाश सिंह, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला नोडल अधिकारी डॉ० उमेश भारती, हरित योग कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ० नमिता अग्रवाल सहित स्वास्थ्य व आयुर्वेद विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement