नगर पंचायत पाटी निर्वाचन: व्यय लेखा निरीक्षण के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षक को दिए समन्वय के निर्देश

चंपावत 04 जून 2026

*नगर पंचायत पाटी निर्वाचन: व्यय लेखा निरीक्षण के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षक को दिए समन्वय के निर्देश*

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत पाटी के चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए चुनावी खर्च की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल ने निर्वाचन अधिकारी (सदस्य) नगर पंचायत पाटी के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि माननीय राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चुनाव लड़ रहे प्रत्येक प्रत्याशी के लिए प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार अपने चुनावी खर्च का निरीक्षण कराना अनिवार्य है।

यह निरीक्षण प्रत्याशी स्वयं या अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से करा सकते हैं, जिसमें किन्हीं दो निरीक्षणों के बीच कम से कम तीन दिनों का अंतराल होना आवश्यक है तथा अंतिम निरीक्षण मतदान की तिथि से पहले अनिवार्य रूप से किया जाना है।

आयोग के इन निर्देशों के क्रम में जनपद में व्यय लेखा परीक्षण के 08 जून, 2026 की तिथियां तय की गई हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत पाटी सामान्य निर्वाचन के लिए उपकोषागार लोहाघाट के सहायक कोषाधिकारी श्री संजय कुमार को सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों में संबंधित निर्वाचन अधिकारी (अध्यक्ष व सदस्य) से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी प्रत्याशियों के चुनावी व्यय लेखों का समयबद्ध ढंग से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement