Spread the love

सीo एकेडमी स्कूल लोहाघाट के बच्चों द्वारा पावन पर्व शुभ दीपावली के अवसर पर विद्यालय में कुमांऊनी कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए *ऐपण हश्तशिल्प कला, रंगोली एवं निबन्ध प्रतियोगिता* आयोजित की गई। साथ ही दीपावली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए पटाखे रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया गया।

ऐपण हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया बोहरा, द्वितीय स्थान निशा भटट्, तृतीय स्थान प्रगति मेहता ने प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ ग्रुप, द्वितीय स्थान कक्षा छः ग्रुप, तृतीय स्थान कक्षा पांच के ग्रुप ने प्राप्त किया।

निबन्ध प्रतियोगिता में स्तुति मेहरा प्रथम स्थान, पूजा बोहरा द्वितीय स्थान, नैतिक मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रबंधक कविराज मौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली में पटाखे जलाने से लोगों और जानवरों को स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकते हैं, जैसे कि सांस की बीमारियां, आंखों में जलन और दिल का दौरा पड़ना। इसके अलावा ध्वनि और वायु प्रदूषण से पर्यावरण को भी नुकसान होता है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं और जानवरों की मौत भी हो सकती है। अतः सभी पटाखे रहित दीपावली हर्षो उल्लास से मनाये।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, पवन कुमार, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, सीमा मेहरा, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, रिया जोशी, दीपा टम्टा, रश्मि पांडे, कविता विश्वकर्मा, कंचन बिष्ट, नेहा टम्टा, प्रियंका अधिकारी, बसन्ती जोशी, सुनीता बोहरा व अभिभावकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Jaya punetha editor in chief ।