खटीमा, 01 मई, 2026
माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने नगला तराईमें स्व0 मदन सिंह धामी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने नवीन बोरा जी के आवास पहुंच कर उनसे मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा,दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल, सतीश भट्ट , जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे।
Jaya punetha editor in chief ।




