Spread the love

07 जनवरी 2025

मुख्य विकास अधिकारी महोदय के आदेशानुसार ग्राम पंचायत गोसनी में निर्माणाधीन सी.सी. मार्ग (टपनीपाल रोड के समीप मुख्य मार्ग से श्री पंकज पांडे के घर की ओर) की जांच हेतु निम्नलिखित समिति का गठन किया गया था—

श्री दिनेश सिंह दिगारी, जिला विकास अधिकारी, चंपावत — अध्यक्ष

श्री एन.के. ओली, सहायक अभियंता, डी.आर.डी.ओ. — सदस्य

श्री गिरिजेश्वर तिवारी, सहायक अभियंता, आर.डब्ल्यू.डी. — सदस्य

उक्त समिति द्वारा दिनांक 07/01/2026 को उपरोक्त कार्य की स्थलीय जांच की गई। जांच के समय ब्लॉक पाटी से ए.बी.डी.ओ., कनिष्ठ अभियंता (मनरेगा), ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जांच के दौरान समिति द्वारा यह पाया गया कि स्वीकृत योजना के अनुसार सी.सी. मार्ग का निर्माण मुख्य सड़क मार्ग से प्रारंभ होकर श्री प्रकाश पांडे जी के घर तक किया जाना था, परंतु कार्यस्थल पर केवल घर के समीप लगभग 55 मीटर लंबाई में ही कार्य किया गया था। उक्त भाग में 15 सेमी मोटाई का पत्थर का खड़ंजा नहीं पाया गया तथा डाली गई 7.5 सेमी (3 इंच) मोटी सी.सी. की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

समिति द्वारा कार्यदाई संस्था मनरेगा को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त कार्य का ध्वस्तीकरण करते हुए योजना के अनुसार कार्य को प्रस्तावित मुख्य सड़क मार्ग से प्रारंभ किया जाए। सर्वप्रथम 15 सेमी मोटाई का पत्थर का खड़ंजा बिछाया जाए तथा उसके ऊपर 1:2:4 के अनुपात में 7.5 सेमी (3 इंच) मोटी सी.सी. डाली जाए। साथ ही मार्ग में पड़ने वाले गधेरों/नालों के लिए उचित जल निकास व्यवस्था (नाली निर्माण) सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

Jaya punetha editor in chief ।