चम्पावत,
*’नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत जनपद चम्पावत में विद्यार्थियों ने सुना मा. प्रधानमंत्री का संबोधन*
*जिलाधिकारी ने छात्रों से किया नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान*
*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान को मिल रही नई गति : जिलाधिकारी*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम को बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा सुना गया , जिसमें जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा श्री मुकेश कलखुड़िया, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री मान सिंह, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद श्री मोहित पाण्डेय, विभाग संयोजक बजरंग दल श्री चन्दन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




