विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों, आई.टी. वॉलिंटियर्स और ए.ई.आर.ओ. को दिया गया ई.एफ.एस. डिजिटाइजेशन का प्रशिक्षण।

चंपावत 13 जून 2026

*विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों, आई.टी. वॉलिंटियर्स और ए.ई.आर.ओ. को दिया गया ई.एफ.एस. डिजिटाइजेशन का प्रशिक्षण*

*तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में निर्वाचन कार्यों को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के दिए गए निर्देश*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को तहसील सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी द्वारा की गई। आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल, पारदर्शी और सुगम बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर्स (DLMT) द्वारा उपस्थित सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुपरवाइजरों, आई.टी. वॉलिंटियर्स और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को ई.एफ.एस. (EFs) डिजिटाइजेशन की बारीकियों से अवगत कराया गया।

मास्टर ट्रेनर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेटा एंट्री, प्रपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन और तकनीकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के संबंध में विस्तार से व्यावहारिक जानकारी साझा की।

अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी ने कहा निर्वाचन कार्य की संवेदनशीलता और उसकी महत्ता पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि डिजिटाइजेशन के इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ डेटा फीडिंग का कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।

इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक और तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में उप जिलाधिकारी चंपावत विपिन चंद्र पंत, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), विभिन्न क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारी, बी.एल.ओ. सुपरवाइजर तथा आई.टी. वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement