त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन -2025 : राज्य निर्वाचन आयोग ने किया शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 13 अगस्त 2025

*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 : राज्य निर्वाचन आयोग ने किया शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन*

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है।यह प्रकोष्ठ चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। आयोग ने इस जिम्मेदारी के लिए उपायुक्त श्री प्रभात कुमार सिंह को नामित किया है।

कोई भी नागरिक, उम्मीदवार या राजनीतिक दल चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतें निम्न माध्यमों से दर्ज करा सकते हैं—दूरभाष: 0135-2662253

मोबाइल: 7302254902

ईमेल: sec-uttrakhand@uk.gov.inराज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रकोष्ठ चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने, शिकायतों के त्वरित समाधान और सभी हितधारकों को एक विश्वसनीय मंच प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।

Jaya punetha editor in chief ।