मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 13 अगस्त 2025
*जनपद में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाने का अभियान जारी*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, जनपद में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुँचाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में, नगर पालिका परिषद लोहाघाट ने शहर में घूम रहे 04 निराश्रित गोवंश को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा है।नगर पालिका परिषद, लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी श्री सौरभ नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने निराश्रित पशुओं के समुचित प्रबंधन एवं उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के लिए स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत नगर पालिका की टीम ने यह कार्रवाई की, ताकि गोवंश की देखभाल, पोषण और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।चंपावत में सड़क सुरक्षा और गौवंश संरक्षण हेतु यह नियमित अभियान निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और पशु कल्याण को सुनिश्चित करना है।




