मानेश्वर समाचार।
29 जून 2025
यूकेपीएससी की लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक एवं कड़े पहरे में हुई संपन्न।
चंपावत। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 यूकेपीएससी की लिखित परीक्षा आज पूर्ण पारदर्शी वातावरण एवं सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल में दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में 807 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 807 में से 557 तथा दूसरी पाली में 551 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया गया था। प्रत्येक केंद्र में मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए थे। अपर जिला अधिकारी जयवर्धन शर्मा लगातार तीनों ही परीक्षा केंद्रों में दिनभर निरीक्षण करते रहे। शर्मा ने बताया कि तीनों ही केंद्रों में परीक्षाएं पूर्ण पवित्र वातावरण में संपन्न हो गई है।




