मानेश्वर समाचार।
चम्पावत 14 अगस्त 2025
*वर्ष 2025-26 में सी-ग्रेड सेब का MSP ₹13 प्रति किलो, 300 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य*
राज्य के सेब उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से, वर्ष 2025-26 के लिए सी-ग्रेड सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹13 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।जिला उद्यान अधिकारी श्री हरीश कोहली ने बताया कि सरकार ने इस योजना के तहत किसानों और फल उत्पादकों से कुल 300 मीट्रिक टन सी-ग्रेड सेब खरीदने की स्वीकृति प्रदान की है।यह योजना राज्य के सभी सेब उत्पादक क्षेत्रों में लागू होगी। किसानों से खरीद उद्यान विभाग द्वारा स्थापित 50 राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से की जाएगी। विभाग के सचल दल नियमानुसार तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे किसानों से सेब की खरीद करेंगे।जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि इस पहल से सेब उत्पादकों को उनकी उपज का सही दाम सुनिश्चित होगा और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
Jaya punetha editor in chief ।




