सभासद रोहित बिष्ट को हुआ पितृशौक , अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।  ,

12  जुलाई 2025

सभासद रोहित बिष्ट को हुआ पितृशौक,अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

 

चंपावत। नगर पालिका के सभासद रोहित बिष्ट के पिताश्री विवेकानंद बिष्ट के असामयिक निधन पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय श्री बिष्ट नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे।

उनके निधन का समाचार मिलते ही लोगों का रूख उनके आवास की ओर होने लगा। तारकेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अपने एक शोक संदेश में श्री जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।

 

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मभा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, प्रमुख दवा विक्रेता हरीश खर्कवाल, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश खर्कवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, चम्पावत के अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीर साह, सभासद प्रेमा चिलकोटी, सनी वर्मा, पूर्व सभासद भगवत सरण राय, सूरज प्रहरी, वरिष्ठ पत्रकार व अचिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया है ।

 

jaya punetha editor in chief ।