*चम्पावत 09 जून, 2026
*आगामी मानसून को लेकर जिलाधिकारी सख्त तैयारियों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश*
मा• मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आगामी वर्षाकाल हेतु सुचारू प्रबंधन और आपदाओं के त्वरित न्यूनीकरण तथा मानसून के दौरान आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सभी विभागों को आपसी समन्वय (कोऑर्डिनेशन) स्थापित करते हुए एक सुव्यवस्थित और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून के आगमन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की उचित साफ- सफाई करने तथा शहरी निकायों को कूड़ा-कचरा व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विद्युत और पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में झुके हुए पोल और ढीले तारों को दुरुस्त करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा बिजली कटने तथा प्रभावित होने की स्थिति में पेयजल संयोजनों को सुचारू रखने के लिए जनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए ।
आपदा प्रबंधन प्रणाली (IDRN और IRS) को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद में उपलब्ध सभी मशीनरी व संसाधनों जैसे- जेसीबी, पोकलैंड और डंपर्स आदि की पूरी सूची, उनके तैनात चालकों (ड्राइवर्स) के नाम व मोबाइल नंबर और उनकी वर्तमान लोकेशन सहित पूरी रिपोर्ट को तुरंत अपडेट (अद्यतन) करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपातकाल में इनका त्वरित उपयोग किया जा सके।
उन्होंने मिटिगेशन (आपदा न्यूनीकरण) के कार्यों पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत घरों को चिन्हित कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि वहां सुरक्षा के प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
साथ ही आपदा संभावित क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती और धात्री महिलाओं को पहले से ही चिन्हित कर अलर्ट रखने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय से सुरक्षित स्थानों व जनपद स्तरीय चिकित्सालयों में पहुंचाने तथा उनके रहने-खाने की समुचित व्यवस्था करने के सख्त निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
Jaya punetha editor in chief ।




