बैरिकेड तोड़ नदी में जा गिरी थार तीन घायल दो की हालत गंभीर घायलों को किया हायर सेंटर रेफर।

 

मानेश्वर समाचार

25 मई 2025 ( उत्तराखंड लाइव 24 ) खटीमा , नानकमत्ता की ओर से आ रही एक थार जीप झनकट में  बैरिकेड तोड़ते हुए परवीन नदी में जा गिरी । जीप में दो युवक और दो युवतियां सवार थे । हादसे में दो युवतियां और एक युवक घायल हो गया , जबकि एक युवक मौके से भाग गया । अलग अलग समुदाय के दो युवक और दो युवतियां कुल, चार लोग,जो सभी खटीमा के निवासी हैं । आसपास के दुकानदारों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी ।इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया , जहां से एक युवती ओर एक युवक को गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया । जबकि एक युवती का इलाज चल रहा है।

Jaya punetha editor in chief संवाददाता पूजा भट्ट की रिपोर्ट।

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

9411399134

7817899503

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement