*आईटीबीपी एवं पशुपालन विभाग के एमओयू के अंतर्गत स्थानीय पशुपालकों द्वारा मुर्गी की सप्लाई* ।

चम्पावत 29 जनवरी, 2026

*आईटीबीपी एवं पशुपालन विभाग के एमओयू के अंतर्गत स्थानीय पशुपालकों द्वारा मुर्गी की सप्लाई*

*स्थानीय पशुपालकों को लाभ: 400 किग्रा जीवित मुर्गी की सप्लाई*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थानीय पशुपालकों को सशक्त बनाने के प्रयासों के तहत आईटीबीपी एवं पशुपालन विभाग के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत दिनांक 28 जनवरी 2026 को 400 किलो जिंदा मुर्गी की सप्लाई स्थानीय पशुपालकों द्वारा 36 बटालियन आईटीबीपी लोहाघाट को की गई।

इस सप्लाई से स्थानीय पशुपालकों को 48,600 रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग से डॉ दीपक तथा आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस पहल से स्थानीय किसानों एवं पशुपालकों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है तथा पशुपालक आत्मनिर्भर बन रहे है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement