1.60 करोड़ की लागत से अमोडी में तैयार होगा वे साईड एमीनीटीस। 

1.60 करोड़ की लागत से अमोडी में तैयार होगा वे साईड एमीनीटीस।

मा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया गया वे साईड एमीनीटज का शिलान्यास।

चंपावत 15 अक्टूबर। जनपद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों के संग्रहण,विपणन, मूल्यवर्धन व प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित कर तथा कृषि व गैर कृषि आय संवर्धक कार्यों से जुडकर आजीविका , स्वरोजगार व़ आत्मनिर्भरता हेतु सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं, वे साईट एमीनीटीज के निर्माण से जहाँ ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय उत्पादों के विपणन मूल्यवर्धन व स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे वही दूसरी ओर यात्रा मार्ग में पर्यटकों को स्वादिष्ट व स्वच्छ भोजन की उपलब्धता व रात्रि विश्राम की सुगमता होगी। यह बात ग्रामोत्थान परियोजना रीप, उत्तराखण्ड कृषि एवं विपणन बोर्ड व मुख्यमंत्री घोषणा के संयुक्त वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग से अमोडी में 1.60 करोड़ की लागत से प्रस्तावित वे साईड एमीनीटीस के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कही गई।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में अमोडी में आयोजित समारोह में मा.मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड शासन के कर कमलो से नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता अमोडी के अंतर्गत 1.60 करोड़ की लागत से वे साईट का शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इससे पूर्व जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा निर्देश व मुख्य विकास अधिकारी डा जीएस खाती के मार्गदर्शन तथा परियोजना निदेशक विमी जोशी के नेतृत्व में 150 स्वयं सहायता समूहों से लगभग 1000 महिलाओं द्वारा जनपद आगमन व यात्रा मार्ग धौन, स्वाला, अमोडी, चल्थी, सिन्याडी, सुखीढांग तथा बस्तियाँ में महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक में पुष्प गुच्छ भेंट कर मा.मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए समूह द्वारा संचालित कार्यो, उपलब्धियों व क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह,मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, के एस बृज्वाल , जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर बोरा, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी, रेखीय विभागों के विभागाध्यक्ष, ग्रामोत्थान के जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर कुमार झा, प्रकाश चंद्र पाठक, रीप, एनआरएलएम, आरबीआई के अधिकारी व कर्मचारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि तथा परियोजना के फिल्ड कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement