नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा – जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश* ।

चंपावत, 09 सितम्बर 2025

*नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा – जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश*

*नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश*

जनपद चंपावत के जिला सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में नशा समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे नशा उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि समाज और सभी सरकारी विभागों की भी भूमिका अहम है। उन्होंने पुलिस को सीमाओं पर चौकसी बनाए रखने, नियमित छापेमारी करने और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में अब तक 871 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट की जा चुकी है।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभागों को विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम जैसे पोस्टर अभियान, नुक्कड़ नाटक, रैलियां और कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया।

साथ ही नशा पीड़ितों के लिए चिकित्सा और पुनर्वास सेवाएं सुलभ कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि प्रभावित युवा मुख्यधारा में लौट सकें।

जिलाधिकारी ने कहा, “नशा मुक्त समाज केवल प्रशासनिक कार्रवाई से संभव नहीं है, इसके लिए समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।” उन्होंने आमजन से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री जयवर्धन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिंह राणा, एआरटीओ टनकपुर श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री मनोज सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोनिवो श्री मोहन चन्द्र पलडिया, श्री हितेश काण्डपाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement