सुदूरवर्ती गांव के सत प्रतिशत पात्र लोगों को शीघ्र सरकारी सुविधाओं से जोड़कर उन्हें दी जाए राहत-जिलाधिकारी।

सुदूरवर्ती गांव के सत प्रतिशत पात्र लोगों को शीघ्र सरकारी सुविधाओं से जोड़कर उन्हें दी जाए राहत-जिलाधिकारी।

माथियाबाँझ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर मौके में ही लोगों को सुविधाओं से जोड़ा गया।

दिव्यांग यामिनी के लिए वरदान साबित हुआ यह शिविर।

चंपावत। सरकार जनता के द्वारा की अवधारणा को जमीनी रूप देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार जिला स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर दूरस्थ गांव माथियाबाँझ पहुंचे तथा वहां चौपाल लगाकर लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई। इस दौरान 50 लोगों ने अपनी समस्याएं बताई, जिसमें सभी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया गया। 29 सितंबर को ककनई गांव में विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित करने के साथ यहां दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण दिव्यांग पेंशन व अन्य सुविधाओं से वंचित यामिनी के लिए यह शिविर वरदान साबित हुआ। उसकी न केवल पेंशन स्वीकृति की गई बल्कि मुख्यमंत्री राहत सहायता कोष से आर्थिक सहायता की संस्तुति के अलावा उसे शौचालय की भी सुविधा दी गई। पेयजल एवं बिजली सुविधा से परेशान बच्ची सिंह को तत्काल उसका घर रोशन करने का निर्देश दिया गया। शेर सिंह की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई। भरत सिंह के आपदा से प्रभावित मकान की भरपाई के अलावा तमाम अन्य समस्याओं का मौके में ही निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के गांवों में शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। यह अधिकारियों की विशेष जिम्मेवारी होगी। जिलाधिकारी के समक्ष सोलर लाइट,पेयजल, मोबाइल कनेक्टिविटी, माथियाबाँझ से ब्यानधुरा तक सड़क निमार्ण के लिए भूमि के बदले भूमि की व्यवस्था करने,कृषि भूमि का कटाव रोकने, आपदा से हुए नुकसान की भरपाई, यहां नियमित स्वास्थ्य शिविर की सुविधा देने जैसी तमाम मांगे लोगों ने रखी।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा यहां के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए प्रत्येक विभाग अपनी ओर से सत प्रतिशत पात्र लोगों को सरकारी सुविधाओं से जोड़े।उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं में यहां के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए बराबर समीक्षा करता रहूंगा। लोगों को जिला मुख्यालय आकर अपना धन व समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर 75 लोगों को चिकित्सा तथा 55 लोगों को कृषि बीज वितरित किए गए। जिला अधिकारी के “क्विक एक्शन” एवं आत्मीय स्वभाव ने ग्रामीणों को खूब प्रभावित किया। जिलाधिकारी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, सीडीओ डॉ जीएस खाती,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार,मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, गीता देवी आदि लोग मौजूद थे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement