चम्पावत 21 जनवरी, 2026
*जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन, चौड़ामेहता में 850 से अधिक ने किया प्रतिभाग।*
जन समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार” के तहत विकासखंड पाटी की न्याय पंचायत चौड़ामेहता में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्थानीय निवासियों ने अपनी विभिन्न शिकायतों और मांगों से जिला प्रशासन को अवगत कराया, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा कुल 28 स्टॉल लगाए गए, जिसमें 863 नागरिकों ने सहभागिता की।
शिविर में राजस्व (60), समाज कल्याण (52) उद्यान (20), ग्राम्य विकास (25) कृषि (68), खाद्य आपूर्ति (16), श्रम (39), चिकित्सा (100) आयुष व होमियोपैथी (72), डेयरी (65), रेशम (10), सिंचाई व लघु सिंचाई (12), सेवायोजन (37), सहकारिता (25), मत्स्य (08), बाल विकास (17) समेत अन्य विभिन्न विभागों द्वारा कुल 688 लोगों को लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान 139 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 65 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त शिविर में 36 लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र बनाये गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला पंचायत चम्पावत श्री आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुभाष बगौली, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।
Jaya punetha editor in chief ।



