ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता छात्र छात्राओं को दिलाएगी एक लाख रूपए नगद, लैपटॉप एवं स्वर्ण पदक- मुख्य शिक्षा अधिकारी। 

Spread the love

ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता छात्र छात्राओं को दिलाएगी एक लाख रूपए नगद, लैपटॉप एवं स्वर्ण पदक- मुख्य शिक्षा अधिकारी।

पांचवीं से सातवीं तथा आठवीं से दसवीं तक के छात्र छात्राए प्रतियोगिता में ले सकते है भाग।

चंपावत। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा छात्र-छात्राओं को ऊर्जा दक्षता तथा संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें आकर्षक नगद पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट के अनुसार राज्य स्तर पर प्रथम रहने वाले छात्र-छात्राओ को ₹50 हजार का प्रथम, ₹30 हजार द्वितीय तथा ₹20 हजार तृतीय के अलावा 10 प्रशंसा पुरस्कार होंगे। जिसमें प्रत्येक को 7.50 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 7 तक ग्रुप ए तथा कक्षा 8 से 10 तक ग्रुप बी होंगे। राज्य स्तर से प्रत्येक ग्रुप में तीन-तीन प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा,जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹ एक लाख रुपए नगद, एक लैपटॉप व स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹50 हजार नगद, लैपटॉप व रजत पदक दिया जाएगा। जबकि तीसरे स्थान में रहने वाले को ₹30 हजार रुपए नगद, लैपटॉप व कांस्य पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 15-15 हजार रुपए के 10 प्रशंसा पुरस्कार एवं एक एक टैबलेट दिए जायेंगे।

चित्रकला प्रतियोगिता का विषय है “ऊर्जा बचाए पृथ्वी बचाएं” तथा “स्टार बने, बी ईई स्टार” उपकरणों का प्रयोग करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के विद्यालयों को ऑनलाइन अपना पंजीकरण करना होगा तथा उसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।प्रत्येक समूह से दो-दो पेंटिंग का चयन किया जाएगा। जिन्हें 31 अक्टूबर 2025 तक राज्य के नोडल अधिकारी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को भेजना अनिवार्य होगा। स्कूल के बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता 14 से 25 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। प्रादेशिक प्रतियोगिता ऋषिकेश तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली में 11 दिसंबर को होगी। 14 दिसंबर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतियोगियों को समारोह पूर्वक पुरुस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

Jaya punetha editor in chief ।