*चम्पावत 08 जून, 2026
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईटीआई (ITI) खेतीखान का नाम अब हुआ “शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान”*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को शाश्वत सम्मान देने की दिशा में शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद चम्पावत के अंतर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतीखान का नाम परिवर्तित कर अब “शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतीखान” कर दिया गया है।
शासन द्वारा देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद लांस नायक रेवाधर जी के नाम पर इस संस्थान का नाम।परिवर्तित कर उनके अदम्य साहस और शौर्य को अमर बनाने का यह महत्वपूर्ण प्रयास किया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण प्रक्रिया को समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए।
Jaya punetha editor in chief ।




