जनपद चंपावत के विद्युत विकास कार्यों को मिलेगी नई गति।

Spread the love

*जनपद चंपावत के विद्युत विकास कार्यों को मिलेगी नई गति*

*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी* के निर्देशानुसार आज नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी द्वारा देहरादून में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री गजेन्द्र सिंह बुदियाल जी से शिष्टाचार भेंट कर चंपावत एवं बनबसा-टनकपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विद्युत विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बनबसा-टनकपुर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चंपावत नगर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन निर्माण, पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना, तथा जनपद की उन ग्राम पंचायतों में जहां अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है, वहां शीघ्र विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में संचालित विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में जनपद चंपावत में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, आधुनिक एवं जनोपयोगी बनाने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी प्रयास जारी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और विकास को नई गति मिल सके।

*माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर*

Jaya punetha editor in chief ।