मॉडल जिले के नई सोच के जिला अधिकारी, जिसने मजदूरों व ग्रामीणों के बीच रहते हुए ज्योति पर्व की बाटी खुशियां ।

Spread the love

मॉडल जिले के नई सोच के जिला अधिकारी, जिसने मजदूरों व ग्रामीणों के बीच रहते हुए ज्योति पर्व की बाटी खुशियां ।

जब जिले के अधिकांश अधिकारी दीपावली के अवकाश पर अपने घरों को गए थे, तब जिलाधिकारी मनीष कुमार गांव में अपने घर आए प्रवासियों को जोड़ रहे थे, अपनी माटी से ।

चंपावत ।आम लोगों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए बेचैन रहने वाले रात में 12:00 बजे तक स्वाँला डेंजर जोन में जाकर वहां की परिस्थितियों का जायजा लेने बार-बार पहुंचने वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार का यहां काम करने वाले मजदूरों व जेसीबी चालकों से ऐसा आत्मीय रिश्ता हो गया है कि वह रात भर काम कर सुबह सड़क को यातायात योग बनाते आ रहे हैं ।इन्हीं मजदूरों के बीच दीपावली की रात को पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी जेसीबी ऑपरेटरों, मजदूरों के बीच रहते हुए जहां न केवल उन्हें बधाई दी बल्कि उनका मुंह मीठा कर इस विशिष्ट सेवा के लिए उनका आभार भी जताया । जिससे वहां के ऑपरेटरों, मजदूरों को जीवन में पहली बार किसी जिलाधिकारी के हाथों मिठाई खाने को अपना बड़ा सौभाग्य मानकर उनके चेहरे की खुशियां देखने लायक थी। उनका कहना था कि आज उनकी दिवाली की खुशियां हजार गुना बढ़ गईं हैं। यहां मजदूर दिन में यातायात बाधित न हो उसके लिए रात भर अपना काम शिफ्ट में करते आ रहे हैं ।

दीपावली के अवकाश के दिनों जिलाधिकारी घर में बैठने के बजाय पूरे समय जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों के बीच उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को समझने में लगे रहे। इस दौरान दीपावली पर्व पर अपने घरों में आए प्रवासियों से कहा कि वे यहीं रहते हुए कोई भी ऐसा जॉब करें जिससे वे जॉब देने वाले बने । जितना उन्हें वहां काम करते हुए पैसा मिल रहा है उससे कई अधिक वे घर में रहते हुए पैदा कर सकते हैं। वह जिस कार्य का हुनर जानते हैं वह कार्य अपने घर में करें। उन्हें जिला प्रशासन बेमौसमी सब्जियों, बागवानी ,फूलों की खेती, केसर की खेती ,मुर्गी पालन ,मछली पालन, जड़ी बूटी उत्पादन, मौन पालन जैसे तमाम कार्यक्रमों से उन्हें जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपनी माटी से जुड़ने का आह्वाहन करते हुए कहा कि ऐसी सुंदर आबोहवा में रहने के लिए मैदानी क्षेत्र के लोग यहां आने के लिए तरसते हैं और आप लोग मैदान में भीड़ का हिस्सा बने हुए हैं। यहीं रहते हुए जो काम करना चाहते हैं करें, उसके लिए जिला प्रशासन आपके लिए एक मजबूत एवं भरोसेमंद सहारा बना है।

जिलाधिकारी क़ि बातों का उनपर इतना असर पड़ा है कि वे इस दिशा में सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Jaya punetha editor in chief ।