*लोहाघाट क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच*।

चम्पावत 19 जनवरी 2026

*लोहाघाट क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोहाघाट क्षेत्र स्थित विभिन्न जनरल स्टोर एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मीना बाजार, पिथौरागढ़ रोड एवं खेतीखान रोड क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा मानकों के अनुपालन की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान एक खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा FSSAI लाइसेंस का नवीनीकरण न कराए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त चाय, दलिया, मसाले, केचप सहित कुल 05 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण सुनिश्चित करें तथा स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए खाद्य सामग्री का विक्रय करें, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी तथा सहायक श्री दिनेश फर्त्याल उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement