चम्पावत 29 अक्टूबर 2025
*खिरद्वारी में लगा आधार व UCC शिविर, ग्रामीणों ने ली विभिन्न सेवाओं का लाभ*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को ग्राम पंचायत पोथ के प्रधानमंत्री जनमन गांव खिरद्वारी में आधार एवं यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती निशा सामंत ने की।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर 30 से 35 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, UCC के 15 आवेदन प्राप्त हुए, साथ ही किसान सम्मान निधि के 15 ई-केवाईसी और मनरेगा के 24 ई-केवाईसी पूर्ण किए गए।
शिविर में सहायक कृषि अधिकारी श्री पारश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी श्री जीवन गिरी गोस्वामी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री किशोर आगरी, एएनएम श्रीमती रीना राणा, NRLM-CRP श्रीमती राधा चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेनु सामंत, तथा हेमा देवी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।




