*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात, धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत*

चम्पावत ,

 

*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात, धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत*

 

*मा.मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली सैद्धांतिक एवं प्रशासनिक स्वीकृति, दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक मिलेगी इंटर तक शिक्षा*

 

*विद्यालयों के उच्चीकरण से विशेष रूप से छात्राओं को मिलेगा लाभ, उच्च शिक्षा की राह होगी आसान*

 

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प की दिशा में चम्पावत जनपद को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मा.मुख्यमंत्री द्वारा की गयीं घोषणाओ के क्रम में शासन ने विकासखंड चम्पावत के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरा एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौराड़ी को इंटर स्तर पर उच्चीकृत किए जाने की सैद्धांतिक एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उच्चीकरण के फलस्वरूप विद्यालयों के लिए आवश्यक पदों के सृजन संबंधी आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

 

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि दोनों विद्यालयों का उच्चीकरण मुख्यमंत्री की दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे धूरा, मौराड़ी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर कक्षा 11 एवं 12 की शिक्षा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के समय और आवागमन की बचत होने के साथ अभिभावकों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक भार भी कम होगा।

 

उन्होंने कहा कि इसका विशेष लाभ ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को मिलेगा, जिन्हें हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूरस्थ विद्यालयों तक आवागमन करना पड़ता है। धूरा क्षेत्र के संबंध में पूर्व में प्रकाशित जानकारी में भी सामने आया था कि आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को हाईस्कूल के बाद पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा था। अब विद्यालय के इंटर स्तर पर उच्चीकृत होने से विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही आगे की पढ़ाई जारी रखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

 

विद्यालयों के उच्चीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में माध्यमिक शिक्षा का आधार और मजबूत होगा तथा हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ने की परिस्थितियों को कम करने में भी सहायता मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट तक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

 

जनपद के स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मा. मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और शैक्षिक सुविधाओं को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। धूरा एवं मौराड़ी के विद्यालयों का उच्चीकरण क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement