चंपावत
*स्वामी राम ह्यूमनेटेरियन अवार्ड वर्ष 2026 हेतु आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि विस्तारित*
आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘स्वामी राम ह्यूमनेटेरियन अवार्ड वर्ष 2026’ हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि पूर्व में इस पुरस्कार के लिए संस्थान में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई थी।
हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट, जौली ग्रांट, देहरादून से प्राप्त पत्र के क्रम में इस तिथि को विस्तारित करते हुए अब 15 सितम्बर 2026 कर दिया गया है।
शासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 15 सितम्बर 2026 तक संस्थान को प्रेषित कर सकें।
Jaya punetha editor in chief ।




